Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

खेल मंत्रालय ने एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप के लिये छह करोड़ अनुदान मंजूर किया

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) खेल मंत्रालय ने 26वीं एशियाई तलवारबाजी चैम्पियनशिप के आयोजन के लिये छह करोड़ रूपये के अनुदान को मंजूरी दी है । यह चैम्पियनशिप जापान में सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों के लिये क्वालीफायर भी है ।

यह टूर्नामेंट 19 से 24 जून तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होगा और पहली बार यहां प्रतिस्पर्धी खेल टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा। इससे पहले भारत मंडपम में जी20 जैसे शीर्ष स्तरीय राजनयिक और राजनीतिक आयोजन होते आये हैं ।

भारत की ओलंपियन तलवारबाज सी ए भवानी देवी ने कहा ,‘‘ इस स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय तलवारबाजी के लिये बड़ा पल है ।’’

भारतीय टीम में 12 पुरूष और 12 महिला खिलाड़ी हैं । चैम्पियनशिप में 30 से अधिक देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे ।

प्रतिस्पर्धा फॉइल, एपी और सेबर श्रेणियों में खेली जायेगी ।

भारतीय टीम :

महिला :

फॉइल : जॉयज अशिता स्टालिनराज, नाओरेम मीना देवी, सोनिया देवी

एपी : तनिष्का खत्री, प्राची लोहान, मितवा चौधरी

साबरे : सीए भवानी देवी, श्रेया गुप्ता, जेफरलिन जानी सिमला, श्रुति जोशी

पुरूष :

फॉइल : सचिन हरियाणा, सनासम हेमाश सिंह, आदित्य हरियाणा , तेजस मनोज पाटिल

एपी : श्रेजिन राजेंद्रन एस, जोसेफ बेनेट, शौर्य अश्विनी, ए कूवाक्कल जोशी

साबरे : करण सिंह, जी निधि कुमारेश पद्मा, विशाल थापर और लक्ष्य बडसेर ।

भाषा

मोना नमिता

नमिता