Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

असम: 14.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, सात लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी, 18 जून (भाषा) असम के दो जिलों से 14.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि लगातार चलाए गए अभियान के तहत ये मादक पदार्थ श्रीभूमि और नगांव जिलों से जब्त किए गए हैं।

शर्मा ने पोस्ट में कहा, 'मादक पदार्थों के विरुद्ध हमारा अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी है। ... श्रीभूमि और नगांव जिला पुलिस ने 14.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों और इसके तस्करों के विरुद्ध यह कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश