Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

उत्तर बंगाल में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा की संभावना

कोलकाता, 18 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में अगले एक सप्ताह तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, दक्षिणी जिलों में मानसून के औपचारिक रूप से प्रवेश करने के बावजूद अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है।

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 25 जून तक भारी वर्षा होने की संभावना है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य के दक्षिणी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म और उमस भरा बने रहने का अनुमान है।

इसके साथ ही, दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को वर्षा होने का अनुमान जताया है।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा