Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

कनाडा की सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स भारत में कंट्रोलएस डेटा सेंटर्स में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कंट्रोलएस डेटा सेंटर्स ने कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स) से अधिकतम 7,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता हासिल की है। यह निवेश 44,914 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर भारत में अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए किया जाएगा।

इस साझेदारी के अनुसार, सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर कंट्रोलएस में 8.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगा। वहीं 3,000 करोड़ रुपये तक का निवेश एक संयुक्त उद्यम (जेवी) स्थापित करने के लिए होगा, जिसका उद्देश्य पूरे देश में हाइपरस्केल डेटा सेंटर परिसरों का विकास करना है।

बयान के अनुसार, इस संयुक्त उद्यम में सीपीपी की 48 प्रतिशत जबकि कंट्रोलएस के पास 52 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी होगी।

इस पूंजी निवेश का उद्देश्य अगली पीढ़ी के डेटा सेंटर बुनियादी ढांचे के विकास को तेज करना है।

कंट्रोलएस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीधर पिन्नापुरेड्डी ने कहा, ‘‘ भारत का एआई क्षण अभी आने वाला नहीं है बल्कि यह पहले से ही आ चुका है। हाइपरस्केलर, क्लाउड सेवा प्रदाताओं और उद्यमों से मांग के संकेत स्पष्ट हैं....…सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स के साथ हमारी साझेदारी केवल क्षमता बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल बाजारों में से एक में कृत्रिम मेधा (एआई)-तैयार बुनियादी ढांचे के मानक स्थापित करने के लिए है।’’

कंट्रोलएस वर्तमान में भारत के नौ शहरों में 19 डेटा सेंटर संचालित करती है, जिनकी कुल क्षमता 370 मेगावाट से अधिक है।

भाषा निहारिका अजय

अजय