Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

इंग्लैंड के कोच टुचेल ने फीफा से फोटोग्राफरों को हटाने के लिए कहा

आर्लिंगटन (टेक्सास), 18 जून (एपी) इंग्लैंड के कोच थॉमस टुचेल इस बात को लेकर नाराज हैं कि फोटोग्राफरों के कारण वह क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप 2026 के पहले मैच में मिली जीत से पहले अपनी टीम को राष्ट्रगान के समय नहीं देख सके।

टुचेल ने बुधवार को इंग्लैंड की क्रोएशिया पर 4-2 की जीत के बाद कहा, ‘‘मैं फीफा से फोटोग्राफरों की जगह बदलने की गुजारिश करता हूं क्योंकि मैं राष्ट्रगान के दौरान अपनी टीम को नहीं देख सका। मैं इस पल का इंतजार कर रहा था। ’’

जब इंग्लैंड का राष्ट्रगान ‘गॉड सेव द किंग’ बज रहा था तो टुचेल ने फोटोग्राफरों को हटने के लिए इशारा किया जो दो बेंच के सामने इकट्ठा हो गए। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने अपने साथी स्टाफ सदस्यों के गले में हाथ डाला और स्टेडियम की विशाल स्क्रीन पर खिलाड़ियों को देखने लगे।

टुचेल ने कहा, ‘‘आज का पल बहुत बहुत विशेष था और मैं 50 फोटोग्राफरों के सामने आधा मीटर दूर खड़ा था लेकिन मैं एक भी खिलाड़ी को नहीं देख सका। इसने मेरे आज के अनुभव को खराब कर दिया। ’’

एपी नमिता मोना

मोना