Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

वारी रिन्यूएबल ने एपीएसपीएल में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज ने एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (एपीएसपीएल) में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी का 1,225 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि यह अधिग्रहण प्राथमिक (प्राइमरी) और द्वितीयक (सेकेंडरी) दोनों माध्यमों से शेयरों के आवंटन एवं हस्तांतरण के जरिये किया गया है। एपीएसपीएल के 55 प्रतिशत इक्विटी शेयर हासिल किए गए हैं।

कंपनी ने कहा है कि एपीएसपीएल में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए कुल निवेश मूल्य 1,225 करोड़ रुपये था।

इस अधिग्रहण के पूरा होने के साथ ही एपीएसपीएल अब वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज की अनुषंगी कंपनी बन गई है।

कंपनी ने बताया कि इससे पहले मई में उसने एपीएसपीएल (पूर्व में एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स लिमिटेड) के अधिग्रहण से संबंधित पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

भाषा यासिर अजय

अजय