Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल

उमरिया, 18 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बुधवार देर रात एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब एक बजे इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत महरोई मोड़ के पास हुआ।

अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उनका वाहन एक ट्रैक्टर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।

सिंह के मुताबिक, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अजय कोल (30) और करण (25) के रूप में हुई है, जो आपस में साले-बहनोई थे।

सिंह के अनुसार, घायल युवक की पहचान अमन (24) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

इस बीच, कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से काटी गई पेड़ों की शाखाएं सड़क किनारे पड़ी हुए थीं, जिसकी वजह से यह हादसा होने की आशंका है।

भाषा

सं दिमो पारुल

पारुल