Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने से प्रश्न पत्र लीक समस्या का समाधान नहीं होगा: केजरीवाल

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसे उपायों से समस्या का जड़ से समाधान नहीं होगा।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में कहा कि ‘मैसेजिंग’ ऐप पर प्रतिबंध लगाना समस्या का समाधान नहीं है और दावा किया कि अधिकारी इस मुद्दे से निपटने के प्रति गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक का धंधा अरबों रुपये का है और ऐसी गतिविधियों से हासिल किया गया पैसा प्रभावशाली लोगों तक जाता है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक गिरोह से मिले पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त भी शामिल है।

केजरीवाल ने कहा कि जब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाता, प्रश्न पत्र लीक होते रहेंगे। उन्होंने लोगों से सुधार की मांग के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी व्यवस्था को बदलना होगा।’’

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश