Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

उप्र : किशोरी से बलात्कार करके उसे गर्भवती करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सोनभद्र (उप्र), 18 जून (भाषा) सोनभद्र पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति को एक किशोरी से बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बुधवार को पुलिस को एक लिखित शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी भरत लाल ने पूर्व में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था और उसे धमकी दी थी।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि धमकियों से डरकर पीड़िता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी लेकिन बाद में जब वह गर्भवती हो गई तब परिवार को घटना की जानकारी हुई।

अधिकारी ने बताया कि परिवार ने बुधवार पुलिस से सम्पर्क किया जिसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा अमित

अमित