Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारी ने पुलिस कांस्टेबल की हत्या की

पेशावर, 18 जून (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात बंदूकधारी के हमले में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि हमलावर ने लोवर दीर जिले के चकदारा इलाके में बदवान ब्रिज पर कांस्टेबल पर हमला किया।

कांस्टेबल मोहम्मद इस्माइल हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जिला पुलिस अधिकारी फुरकान बिलाल और उपायुक्त बशारत अहमद की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इसके अलावा एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के टांक जिले में एक अभियान के दौरान वांछित आतंकवादी को ढेर कर दिया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान खारजी खलील के रुप में हुई है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा