Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत

चंबा,18 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूंड-हमाल मार्ग पर छत्रुंड के निकट बृहस्पतिवार को एक एसयूवी के खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा तड़के करीब 2 बजे हुआ, जब तीन महिलाओं समेत सभी व्यक्ति महल गांव लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, एसयूवी में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने चोटों के चलते बाद में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से शवों को बाहर निकाला।

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि एक पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे में लोगों की मौत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

भाषा सुभाष

सुभाष