Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

राजस्थान : आठ दिन से लापता महिला का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

जयपुर, 18 जून (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर से आठ दिन से लापता 53 वर्षीय महिला का शव बृहस्पतिवार को एक कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे लूट के लिए हत्या का मामला बताया है।

पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानपुरा पावर ग्रिड के पीछे ढूंढ नदी के पास स्थित कुएं से बृहस्पतिवार सुबह बदबू आने पर ग्रामीणों ने उसमें झांककर देखा और शव होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से शव को बाहर निकाला।

थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि मृतका की पहचान बल्लूपुरा निवासी बीनादेवी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार महिला मजदूरी करती थी और 11 जून को दोपहर दवा लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि महिला का शव उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने बताया कि मृतका के पैरों में पहनी हुई चांदी के कड़े गायब थे। प्रथम दृष्टया आशंका है कि कड़े के लिए महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।

फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया मनीषा धीरज

धीरज