Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

एसबीआई 2026-27 में बॉन्ड जारी कर जुटाएगा 60,000 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में 60,000 करोड़ रुपये तक पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह राशि ऋण साधनों के माध्यम से जुटाई जाएगी।

बैंक ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी सूचना में बताया कि यह धनराशि रुपये या किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में दीर्घकालिक बॉन्ड, बासेल-तीन अनुरूप अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड से तथा बेसल-तीन अनुरूप टियर-2 बॉन्ड जारी कर जुटाई जाएगी।

टियर-1 बॉन्ड से तात्पर्य इक्विटी पूंजी और टियर-2 बॉन्ड का मतलब निश्चित अवधि के लिए जुटाई जाने वाली राशि से है।

एसबीआई ने कहा कि यह पूंजी घरेलू और/या विदेशी निवेशकों से सार्वजनिक निर्गम या निजी नियोजन के माध्यम से वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जुटाई जाएगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय