Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

अपराधियों, अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही पश्चिम बंगाल सरकार : राज्यपाल रवि

( प्रादे69 आमुख की अंतिम पंक्ति में सुधार के साथ रिपीट )

कोलकाता, 18 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार ने पिछली सरकार के कथित संरक्षण वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान शुरू किया है और वह अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।

रवि ने यह भी कहा कि सरकार ने राज्य में ‘‘धमकाने की संस्कृति’’ और भ्रष्टाचार के गिरोहों को खत्म करने का संकल्प लिया है।

भाजपा के मई में सत्ता संभालने के बाद नवगठित विधानसभा के पहले सत्र में परंपरागत अभिभाषण देते हुए रवि ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया और कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, औद्योगिक विकास एवं कल्याणकारी कदमों को प्रमुखता से रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नयी सरकार ने उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्हें पिछली सरकार का संरक्षण प्राप्त था।’’

रवि ने कहा, ‘‘अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।

राज्यपाल ने सीमा संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भूमि उपलब्ध कराने के राज्य सरकार के फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कदम से पश्चिम बंगाल से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

रवि ने कहा, ‘‘सरकार धमकाने की संस्कृति और भ्रष्टाचार के गिरोहों को खत्म करेगी।’’

उन्होंने कहा कि प्रशासन महिलाओं तथा कमजोर एवं वंचित वर्गों पर अत्याचार के खिलाफ ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति अपनाएगा।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार जबरन वसूली और भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है तथा वह अवैध बालू एवं कोयला खनन पर रोक लगाएगी।

रवि ने कहा कि सरकार राज्य के लोगों के सामने मौजूद चुनौतियों से पूरी तरह अवगत है और पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन के जरिये उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्यपाल ने राज्य को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में पेश करते हुए कहा कि सरकार पश्चिम बंगाल को उद्योगों के अनुकूल बनाने और रोजगार एवं आर्थिक विकास के अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

विधानसभा सत्र की दिशा तय करने वाला राज्यपाल का यह अभिभाषण ऐसे समय हुआ है जब भाजपा ने कुछ सप्ताह पहले राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में अपनी पहली सरकार बनाई है।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन मनीषा

मनीषा