Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

माता पिता के अपहरण के तीन साल बाद विश्व कप पदार्पण में चमके डियाज

मेक्सिको सिटी, 18 जून (एपी) कोलंबिया की उजबेकिस्तान पर जीत के नायक रहे लुई डियाज का सफर काफी उतार चढाव से भरा रहा है और तीन साल पहले उनके माता पिता का अपहरण भी हो गया था ।

विश्व कप में पदार्पण के साथ एक गोल करने और एक में सहायक की भूमिका निभाने के बाद डियाज दर्शक दीर्घा में बैठे अपने पिता के पास गए । दोनों ने एक दूसरे को देखा और दोनों के चेहरे पर बरसों पुराना सपना सच होने का इत्मीनान था ।

डियाज ने कहा ,‘‘अतीत की कई बातें याद आ रही है । मैने इसके लिये काफी मेहनत की थी । मैने काफी संघर्ष का सामना करने के बाद यह पल देखा है ।’’

कोलंबिया 2022 विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका था । इसके बाद डियाज के माता पिता का अपहरण हो गया था ।

2023 के आखिर में लुई मैनुअल डियाज और उनकी पत्नी सिलेनिस मारूलांडा का कोलंबिया वेनेजुएला सीमा पर सशस्त्र गुरिल्ला ने अपहरण कर लिया था । सिलेनिस को रिहा कर दिया गया लेकिन लुई डियाज को नहीं ।

उस समय लिवरपूल के लिये खेल रहे डियाज दो मैच छोड़कर अपने घर लौटे और अपने पिता की रिहाई की मुहिम में जुट गए । क्लब के साथ लौटने पर उन्होंने गोल किया और उनकी शर्ट पर स्पेनिश में लिखा था ,‘‘ फ्रीडम फोर पापा ।’’

इसके बाद कोलंबिया सरकार पर कार्रवाई का दबाव बना । डियाज के पिता को 12 दिन बंधक बनाये रखने के बाद छोड़ दिया गया ।

इस सप्ताह डियाज के पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला जिसमें उन्हें अपने बेटे के पहले विश्व कप मैच से पूर्व प्रार्थना करते देखा जा सकता है ।

एपी

मोना पंत

पंत