Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

भाजपा नेता के खिलाफ पत्नी को ‘धमकाने’ को लेकर मामला दर्ज

त्रिशूर (केरल), 18 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता के खिलाफ अपनी पत्नी को कथित तौर पर धमकी देने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता के खिलाफ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप को लेकर पहले से ही एक जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बृहसपतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामला बुधवार को भाजपा त्रिशूर दक्षिण जिला अध्यक्ष ए आर श्रीकुमार और उनके सहयोगी कल्लादन गिरीश के खिलाफ दर्ज किया गया।

पिछले हफ्ते, श्रीकुमार के खिलाफ अपनी पत्नी से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया था।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीकुमार ने अग्रिम जमानत का अनुरोध करते हुए त्रिशूर जिला सत्र अदालत का रुख किया है और याचिका पर आदेश लंबित है।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गिरीश कथित तौर पर जबरन उनके घर में घुस आये और उसे श्रीकुमार के खिलाफ मारपीट का मामला वापस लेने व अदालत में आरोपों से इनकार करके नया बयान देने की धमकी दी जिसके बाद यह नया मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरीश कई आपराधिक मामलों में शामिल है और उसने कथित तौर पर महिला को धमकी दी कि यदि उसने 14 जून को शिकायत वापस नहीं ली तो इसके परिणाम भुगतने होंगे।

मथिलकम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

सत्र अदालत ने निर्देश दिया था कि जब तक श्रीकुमार की अग्रिम जमानत याचिका का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उन्हें गिरफ्तार न किया जाए।

भाषा खारी अमित

अमित