Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश

जयपुर, 18 जून (भाषा) पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई। पश्चिमी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, उदयपुर जिले के सारड़ा में इस अवधि के दौरान राज्य में सर्वाधिक 95 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दौसा में दर्ज किया गया, जबकि संगरिया में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने बताया, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस डबोक में दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया मनीषा रंजन

रंजन