Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

प्रयागराज में मकान सील किए जाने के अखिलेश के दावों का पीडीए ने खंडन किया

प्रयागराज, 18 जून (भाषा) प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस दावे का बृहस्पतिवार को खंडन किया जिसमें यादव ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर एक लड़की के रहने के बावजूद मकान को सील किए जाने की बात कही है।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने पीटीआई भाषा को बताया, “जिस महिला का मकान सील किया गया है, उस मकान के बगल में महिला के भाई का घर है और पीछे से मकान में घुसने का रास्ता है जिसके जरिए लड़की मकान में घुस गई थी।”

उन्होंने कहा कि जो महिला वीडियो (अखिलेश द्वारा जारी) में बोल रही है, वह खुद मकान के भीतर है।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लू डायमंड होटल के पीछे एक अनाधिकृत मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर कहा है, “भाजपा सरकार के गैर जिम्मेदार और अमानवीय प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने एक बेरहमी करते हुए प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक महिला का घर सील कर दिया जिसमें महिला की बेटी उसी घर के भीतर रह गई।”

यादव ने कहा, “यह सब तब हुआ जब महिला अपने दूसरे बच्चे को परीक्षा दिलाने गई थी। महिलाओं के सम्मान को लेकर भाजपा के सिर्फ जुबानी दावों की यही असल सच्चाई है। अत्यंत निंदनीय।”

अखिलेश यादव द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक लड़की मकान के भीतर गेट पर खड़ी दिखाई दे रही है और मकान के गेट पर पीडीए द्वारा मकान सील किए जाने का नोटिस लगा है।

भाषा राजेंद्र मनीषा

मनीषा