Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

महिला को इबोला जांच के लिए कोट्टायम मेडिकल कॉलेज भेजा गया

कोट्टायम, 18 जून (भाषा) दक्षिण सूडान से आई एक महिला को बुखार आने के बाद इबोला जांच के लिए कोट्टायम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण सूडान से लौटी महिला बुखार के कारण बुधवार को यहां पाला के एक निजी अस्पताल में पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि महिला के हाल ही में अफ्रीकी देश से लौटने को ध्यान में रखते हुए, निजी अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया, जिसके बाद उसे कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में स्थापित पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए कि महिला इबोला वायरस से संक्रमित है या नहीं, उसके रक्त के नमूने एकत्र करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने विदेशों में इबोला के मामलों को देखते हुए केरल के सभी अस्पतालों को पहले ही सतर्क कर दिया था और अफ्रीकी देशों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने का निर्णय लिया था।

भाषा तान्या अमित

अमित