Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

दिल्ली : अगले दो दिन तक बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता मध्यम

(शीर्षक में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है, जबकि इसके बाद आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आईएमडी के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 143 दर्ज किया गया जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

भाषा तान्या अमित

अमित