Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

तिरुवनंतपुरम में 16 वर्षीय किशोरी को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 16 जून (भाषा) केरल में तिरुवनंतपुरम के पास वट्टपारा के कन्याकुलंगरा में 16 वर्षीय एक किशोरी को कथित तौर पर चाकू मारने वाले शख्स को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फहाद ने दोपहर में किशोरी के गले पर चाकू से वार किया था। उसने बताया कि किशोरी द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शाम को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि घायल किशोरी को इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप