Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

जोर बाग स्टेशन पर पटरी पर यात्री के आने से दिल्ली मेट्रो की ‘येलो लाइन’ पर सेवा प्रभावित

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली मेट्रो की ‘येलो लाइन’ पर मंगलवार को उस समय ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई, जब जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के पटरी पर आने की सूचना मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के पटरी पर आ जाने के कारण येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।’’

डीएमआरसी के मुताबिक, इस घटना के कारण समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम की ओर जाने वाले रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य सभी मेट्रो लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप