Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों के विकास कार्य तेज किए, आठ जिलों में 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

लखनऊ, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक स्वीकृत पर्यटन और धार्मिक विकास परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि आठ जिलों में 33 स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, 'सरकार की प्राथमिकता 'आस्था के साथ विकास' है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तथा वहां बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।'

सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर मंदिर अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा, 'आठ जिलों में सभी 33 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 79.18 करोड़ रुपये से अधिक है।'

भाषा जफर जोहेब

जोहेब