Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

तेलंगाना में 735 चिकित्सक साइबर धोखाधड़ी के हुए शिकार, करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी

हैदराबाद, 16 जून (भाषा) तेलंगाना में सितंबर 2024 से अब तक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए 735 चिकित्सकों ने करीब 30 करोड़ रुपये गंवाए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) की निदेशक शिखा गोयल ने यहां चिकित्सा समुदाय के साथ साइबर जागरूकता को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय संवाद बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने तेजी से बदलते साइबर खतरे के परिदृश्य पर प्रकाश डाला और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज साइबर अपराधी हर किसी को निशाना बना रहे हैं, जिनमें स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवर भी शामिल हैं। उच्च शिक्षित या पेशेवर रूप से सक्षम होना किसी को भी साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित नहीं बनाता है। जागरूकता, सावधानी और समय पर जानकारी देना ही हमारी सबसे मजबूत सुरक्षा हैं।’’

निदेशक ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सितंबर 2024 से अब तक तेलंगाना में 735 चिकित्सक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, जिससे कुल 29.88 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश