Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने नए मार्ग पर अमृतसर-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

अमृतसर/चंडीगढ़, 16 जून (भाषा) रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गुरदासपुर और बटाला होकर जाने वाले नए मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस नए मार्ग से यात्रा की दूरी लगभग 84 किलोमीटर और सफर का समय करीब 40 मिनट कम हो जाएगा।

बिट्टू ने यह घोषणा भी की कि भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने और विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पंजाब के ब्यास जंक्शन रेलवे स्टेशन का लगभग 62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन भारतीय रेलवे के जारी आधुनिकीकरण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा कि पवित्र शहर अमृतसर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से जोड़ने वाली यह ट्रेन सेवा तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह ट्रेन लगभग पांच घंटे में करीब 283 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह आधुनिक एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार कोच से लैस है, जो यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं और बेहतर आराम प्रदान करती हैं।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश