Breaking News

नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |  

जामताड़ा में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत, चार घायल

जामताड़ा, 16 जून (भाषा) झारखंड के जामताड़ा जिले में मंगलवार को बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कुंडहित थाना क्षेत्र के अंबा गांव में शाम करीब चार बजे हुई, जब सभी पीड़ित एक बगीचे में आम तोड़ रहे थे।

कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से 13-वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और चार घायल हो गए। चारों घायलों में से तीन की हालत खतरे से बाहर है, जबकि 16-वर्षीय एक लड़की झुलस गई और उसका सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा

प्रचेता सुरेश

सुरेश