Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

नौका पर रूसी युद्धपोत से गोली चलाये जाने से जुड़ी रिपोर्ट की ब्रिटिश सेना कर रही जांच

लंदन, 16 जून (एपी) ब्रिटिश सेना उस रिपोर्ट की जांच कर रही है, जिसमें कहा गया है कि एक रूसी युद्धपोत ने इंग्लिश चैनल में एक नौका पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वे मंगलवार को इंग्लिश चैनल में हुई घटना से जुड़ी रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं।

ब्रिटेन में पंजीकृत नौका की ओर से यह जानकारी दी गई कि इसकी समुद्री सीमा के बाहर, ‘आइल ऑफ वाइट’ के दक्षिण में, रूसी नौसेना के एक जहाज से उस पर गोली चलाई गई।

घटना में किसी के घायल होने या कोई नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।

एपी सुभाष दिलीप

दिलीप