Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

राजस्थान: पिता की मौत से आहत बेटी ने की आत्महत्या

बीकानेर/जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में दिल का दौरा पड़ने से हुई पिता की मौत के बाद 22 वर्षीय बेटी ने तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बज्जू थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस के अनुसार, ऋतु गोदारा (22) के पिता पतराम गोदारा सोमवार रात अपने घर पर जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे और वहीं रातभर रुके रहे। मंगलवार सुबह वह निर्माण स्थल पर बेहोश मिले जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक चिकित्सीय जांच में दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने बताया, पिता का शव घर लाए जाने के बाद ऋतु सदमे को सहन नहीं कर सकी और कथित तौर पर घर के पास बने खेत के तालाब में कूद गई।

परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिश्तेदारों के अनुसार, पिता और बेटी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

भाषा बाकोलिया सुरभि

सुरभि