Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में विकसित किया जाएगा गौ आधारित उद्योग

लखनऊ, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार गाय के संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले में एक प्रमुख गौ-आधारित उद्योग विकसित करेगी। मंगलवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है, “उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग ने राज्यभर की गौशालाओं की क्षमताओं का आकलन पूरा कर लिया है। इसके आधार पर एक जिला-एक नवाचार मॉडल के तहत प्रत्येक जिले में एक प्रमुख गौ-आधारित उद्योग विकसित करने की तैयारी की जा रही है।”

बयान के अनुसार इस योजना का उद्देश्य केवल गौ संरक्षण नहीं है, बल्कि गौशालाओं को उत्पादन, रोजगार, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण उद्यमिता के केंद्रों के रूप में विकसित करना भी है।

बयान में कहा गया है कि इसके लिए राज्य की गौशालाओं में उपलब्ध भूमि, पशुधन की संख्या, जल संसाधन, पंचगव्य इकाइयों तथा स्थानीय बाजारों की संभावनाओं का विस्तृत आकलन किया गया है।

उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि निरीक्षण और अध्ययन के बाद प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग नवाचार मॉडल तैयार किए जा रहे हैं।

भाषा जफर जोहेब

जोहेब