Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

दिल्ली: चौथी मंजिल से 'गिरकर' महिला की मौत; पुलिस को वैवाहिक कलह का संदेह है

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक इमारत की चौथी मंज़िल से कथित तौर पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी सोमवार रात करीब 10.30 बजे अलीपुर थाने को मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला कथित तौर पर वैवाहिक कलह का सामना कर रही थी और हो सकता है कि अपने पति के साथ लगातार विवादों के बाद उसने यह कदम उठाया हो।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को उसके परिवार के सदस्य बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (बीजेआरएम) अस्पताल ले गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के तहत परिसर की गहन तलाशी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारी ने कहा, 'महिला के दो छोटे बच्चे हैं। टीमें घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही हैं।'

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश