Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

इंडियन एथलेटिक्स सीरीज: ओलंपियन किरण पहल को महिला 400 मीटर में स्वर्ण

सूरत, 16 जून (भाषा) हरियाणा की ओलंपियन किरण पहल ने मंगलवार को यहां इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

पच्चीस साल की किरण ने 53.49 सेकेंड का समय लिया। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली किरण का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 50.92 सेकेंड है।

पुरुष 400 मीटर में तमिलनाडु के प्रदीप एस ने 48.41 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया।

हरियाणा के नवीन कुमार डागर ने लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धा में वापसी करते हुए पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब जीता। उन्होंने नौ मिनट 9.80 सेकेंड का समय लिया।

सेना के नीलकांत रे ने एक मिनट 50.45 सेकेंड से पुरुष 800 मीटर का खिताब जीता जबकि नौसेना के निखिल भारद्वाज ने पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में 52.69 सेकेंड के साथ बाजी मारी।

फील्ड स्पर्धाओं में हरियाणा के अविनाश कुमार ने 7.72 मीटर के प्रयास से पुरुष लंबी कूद में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि महाराष्ट्र के जय शाह ने 15.68 मीटर के प्रयास से त्रिकूद का खिताब अपने नाम किया।

हरियाणा के आदित्य 67.74 मीटर के प्रयास से पुरुष भाला फेंक में चैंपियन बने।

महिला वर्ग में दिल्ली की चारू शौकीन ने 12.29 सेकेंड के समय से 100 मीटर दौड़ का खिताब जीता जबकि पंजाब की अमनदीप कौर 800 मीटर दौड़ में दो मिनट 18.88 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहीं।

राजस्थान की कुमारी पारू ने 11 मिनट 5.58 सेकेंड से 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब जीता जबकि करेल की अलीना टी साजी त्रिकूद में 12.88 मीटर के प्रयास से शीर्ष पर रहीं।

भाषा सुधीर

सुधीर