Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

नोएडा हवाई अड्डे से जम्मू और नवी मुंबई के लिए उड़ानों की शुरुआत

ग्रेटर नोएडा, 16 जून (भाषा) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार को नवी मुंबई और जम्मू के लिए उड़ानें शुरू हो गईं। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की।

अकासा एयर नोएडा हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करने वाली दूसरी विमानन कंपनी है और उसने नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवा शुरू की है।

विमानन कंपनी की पहली उड़ान नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7:25 बजे रवाना हुई और सुबह 9:35 बजे नोएडा हवाई अड्डे पहुंची।

इसके बाद नोएडा हवाई अड्डे से अकासा की पहली उड़ान पूर्वाह्न 10:15 बजे रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची।

भाषा सं जोहेब

जोहेब