Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 के परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह ने किया टॉप

लखनऊ, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें अलीगढ़ की वंदना सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रथम 10 में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में चार छात्र तथा छह छात्राएं हैं।

अलीगढ़ की वन्दना सिंह (विज्ञान विषय) ने प्रदेश में प्रथम, अलीगढ़ के नितिन पचौरी (विज्ञान विषय) ने द्वितीय तथा जौनपुर की मिश्रा खुशी अजय (विज्ञान विषय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एक बयान के मुताबिक उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अभ्यर्थियों ने अपने भविष्य की दिशा तय की है।

बी.एड. प्रवेश परीक्षा में 4,44,958 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2,72,659 छात्राएं, 1,72,297 छात्र तथा दो ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल थे।

भाषा जफर जोहेब

जोहेब