Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई और कुछ स्थान पर आंधी भी आई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार चूरू में 29 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। सीकर में 25 मिमी बारिश हुई, जबकि झुंझुनू में 9 मिमी, बीकानेर में 3.8 मिमी और हनुमानगढ़ के संगरिया में 3.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सुबह 8.30 बजे तक झुंझुनूं जिले के पिलानी में सर्वाधिक 50.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस फलौदी में दर्ज किया गया, वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस जोधपुर और बीकानेर में दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब