Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के परिसर में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में दो अधिकारी निलंबित

कानपुर (उप्र), 16 जून (भाषा) राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) की निदेशक और संस्थान के संपदा अधिकारी को यहां एनएसआई परिसर के अंदर 722 पेड़ों की कथित अवैध कटाई के मामले में निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निलंबन आदेश सोमवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के माध्यम से जारी किया गया था।

क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) राकेश कुमार पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से पुष्टि की कि एनएसआई निदेशक सीमा परोहा और संपदा अधिकारी विनय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

कार्रवाई के बाद एनएसआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार चीनी एवं वनस्पति तेल निदेशालय के निदेशक अरविंद कुमार रावत को सौंपा गया है।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा जारी एक परिपत्र में संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया गया कि सभी प्रशासनिक और आधिकारिक कार्य अब रावत के माध्यम से किए जाएंगे।

एनएसआई परिसर के द्वार संख्या पांच के पास अनिवार्य अनुमति के बिना कथित तौर पर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जांच के बीच इन अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

एनएसआई की तत्कालीन निदेशक सीमा परोहा समेत पांच लोगों के खिलाफ चार जून को कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब