Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 358 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,558 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 358 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,558 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,822 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,318.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश