Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

खरगे से मिले राव नरेंद्र, कानून-व्यवस्था और एसआईआर पर बात की

चंडीगढ़, 16 जून (भाषा) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से जारी बयान के अनुसार, सिंह ने दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान खरगे को महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों तथा भाजपा सरकार की नीतियों के कारण बढ़ रही जन असंतोष की भावना से अवगत कराया।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को राज्य में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के उत्साह तथा पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति की भी जानकारी दी।

दोनों नेताओं के बीच हरियाणा में निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और इस संबंध में पार्टी के जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा हुई।

सिंह ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, बढ़ती आपराधिक घटनाओं तथा नागरिकों में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंताओं का मुद्दा भी उठाया।

बयान के अनुसार, खरगे ने हरियाणा कांग्रेस की सक्रियता की सराहना की और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन को और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

सिंह ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस प्रदेश की जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

भाषा हक हक शफीक

शफीक