Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

महाराणा प्रताप का जीवन आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा: देवनानी

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, आत्मसम्मान और परिश्रम के मूल्यों से प्रेरित करता रहेगा।

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि वह महान राष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की रक्षा में समर्पित कर दिया और कभी अन्याय के आगे नहीं झुके।

देवनानी ने कहा कि उनका साहस, आत्मसम्मान और बलिदान सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने महाराणा प्रताप को भारतीय इतिहास में वीरता और राष्ट्रवाद का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा, “महाराणा प्रताप ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, गरिमा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सब कुछ समर्पित किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति प्रतिबद्धता का अद्वितीय उदाहरण है।”

देवनानी ने कहा कि महाराणा प्रताप ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और दृढ़ संकल्प व पराक्रम से स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान में स्कूल पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए हैं ताकि राज्य और देश के गौरवशाली इतिहास को उजागर किया जा सके और छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना विकसित हो।

उन्होंने बताया कि संशोधित पाठ्यक्रम में मुगल सम्राट अकबर की जगह महाराणा प्रताप को “महान” व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब