Breaking News

प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |   कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांग मानी     |   सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न हो: दिल्ली पुलिस     |   युवा शक्ति को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे: इस्तीफे देकर बोले धर्मेंद्र प्रधान     |  

पुडुचेरी में 17 जून को शपथ लेंगे तीन नए मंत्री

पुडुचेरी, 16 जून (भाषा) मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार में 17 जून को तीन नए मंत्री शामिल होंगे। लोक निवास में आयोजित एक समारोह में इन्हें पद की शपथ दिलाई जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन वी. पी. शिवकोलुंधु, पी. राजवेलु और जी. एन. एस. राजशेखरन को मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मुख्यमंत्री सहित छह सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन पूरा हो जाएगा।

केंद्र शासित प्रदेश में नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीत हासिल की थी।

एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री की सलाह पर आठ जून को राजवेलु, शिवकोलुंधु और राजशेखरन को पुडुचेरी का मंत्री नियुक्त किया था।

भाषा सुमित शफीक

शफीक