Breaking News

प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |   कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांग मानी     |   सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न हो: दिल्ली पुलिस     |   युवा शक्ति को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे: इस्तीफे देकर बोले धर्मेंद्र प्रधान     |  

राजस्थान: पार्वती नदी में नहाने गए चार लोगों की डूबकर मौत

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के बारां जिले में मंगलवार को विवाह समारोह में शामिल होने आए चार लोगों की पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी राजेश खटाना ने बताया कि मृतकों की पहचान गुड्डी (45), सलाम (22), अरमान (17) और यूनुस (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी बारां में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे और मंगलवार सुबह गुगोर में स्थित पार्वती नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे।

खटाना ने कहा कि इसी दौरान छीपाबड़ौद की निवासी गुड्डी बाई (45) के बेटे का पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया।

अधिकारी ने बताया,“ बेटे को डूबता देख गुड्डी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गई। इसके बाद एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों डूब गए।”

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और चारों के शवों को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को एक अस्पताल के मुर्दाघर भिजवा दिया है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब