Breaking News

प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |   कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांग मानी     |   सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न हो: दिल्ली पुलिस     |   युवा शक्ति को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे: इस्तीफे देकर बोले धर्मेंद्र प्रधान     |  

तेलंगाना : मादक पदार्थ के सेवन के आरोप में 14 लोग हिरासत में लिए गए

हैदराबाद, 16 जून (भाषा) तेलंगाना की स्वापक रोधी इकाई ‘ईगल फोर्स’ ने मंगलवार को राज्य में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में 14 लोगों को हिरासत में लिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘ईगल फोर्स’ ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर 15 जून को हैदराबाद, साइबराबाद, मल्काजगिरी, फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्तालय, महबूबनगर और निजामाबाद जिलों की सीमाओं के अंतर्गत एक अभियान चलाया, जिसमें मादक पदार्थों के सेवन के संदेह में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो मादक पदार्थ तस्करों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गोवा के वागाटोर बीच पर एक छात्रावास लीज पर लिया है और वे बेंगलुरु से बड़ी मात्रा में कोकीन, एमडीएमए और एलएसडी, जबकि ओडिशा से हैश ऑयल मंगाते हैं तथा इन मादक पदार्थों को गोवा से हैदराबाद पहुंचाते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, कोकीन फिल्म उद्योग में बेची जा रही थी, जबकि एमडीएमए, एलएसडी और हैश ऑयल की बिक्री यहां एलबी नगर में की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि ‘ईगल फोर्स’ की तकनीकी टीम ने लगभग 44 ऐसे खरीदारों की पहचान की है, जो इन तस्करों के संपर्क में थे।

‘ईगल फोर्स’ ने बताया कि खरीदारों की गिरफ्तारी के लिए कुल 15 टीम गठित की गईं और छापेमारी के दौरान 19 संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनमें से 14 की जांच में उनके मादक पदार्थ का सेवन करने की पुष्टि हुई।

भाषा तान्या पारुल

पारुल