Breaking News

प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |   कॉकरोच जनता पार्टी ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया, बोले- सरकार ने तीनों मांग मानी     |   सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न हो: दिल्ली पुलिस     |   युवा शक्ति को कुचक्र में नहीं फंसने देंगे: इस्तीफे देकर बोले धर्मेंद्र प्रधान     |  

जिम्मेदारी और ईमानदारी मोदी सरकार की सोच से परे हैं: राहुल

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोटा में छात्र सम्मेलन से एक दिन पहले मंगलवार को आरोप लगाया कि जिम्मेदारी और ईमानदारी मोदी सरकार की सोच से परे हैं।

गांधी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा के पेपर लीक, भारतीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और बेरोजगारी के विषयों को लेकर छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा से होगी। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में छात्र सम्मेलनों का आयोजन होगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे युवा और जेन जी साथियों, एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए, भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी, दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वह (सरकार) पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियां, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले से हर दिन करोड़ों सपने तोड़ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘याद रखिए, युवा का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। यही सब आपसे विस्तार से कहना है। इसलिए मैं आपको बुला रहा हूं, देश की हर गली, हर कस्बे, हर शहर से उठती ‘छात्रों की गूंज’ को, आइए कोटा में हुंकार बनाएं।’’

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश