Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

पता नहीं उसे कैसे उकसाया गया, सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का: भारत के स्पिन कोच बहुतुले

लखनऊ, 16 जून (भाषा) भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि भले ही यह पता लगाना मुश्किल है कि श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की बहस किस वजह से हुई लेकिन युवा बल्लेबाज इस घटना से सीखेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचेगा।

सोमवार को दाम्बुला में त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में भारत की हार के बाद 15 साल के इस खिलाड़ी की तीखी बहस हुई थी जो लगभग हाथापाई में बदल गई थी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर बहुतुले ने कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन हमें नहीं पता कि उसे कैसे उकसाया गया क्योंकि मैं उसे जानता हूं और वैभव बहुत शांत स्वभाव का लड़का है। लेकिन मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच हैं जो उसका मार्गदर्शन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि कैसा व्यवहार करना चाहिए।’’

बहुतुले ने अलग-अलग भारत अंडर-19 टीम और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफएक्सीलेंस में आयु वर्ग के स्तर पर सूर्यवंशी के साथ काम किया है।

उन्होंने 2025 आईपीएल सत्र के दौरान राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया जब सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में पदार्पण किया।

मुंबई के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘वह सीखेगा। वह एक युवा खिलाड़ी है जिस पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे यकीन है कि वह इसे नहीं दोहराएगा और ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।’’

भाषा सुधीर मोना

मोना