Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

सिक्किम के जोरेथांग में मंदिर में भीषण आग, जांच के आदेश

गंगटोक, 16 जून (भाषा) सिक्किम के नामची जिले के जोरेथांग में मंगलवार तड़के प्रतिष्ठित 'श्री सत्य साई निलयम मंदिर' के कुछ हिस्सों में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आग तड़के करीब तीन बजे लगी, जिससे मंदिर के अंदरूनी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने के बाद दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

जैसे ही इस घटना की खबर फैली, स्थानीय लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। कुछ निवासियों ने आशंका जताई कि यह चोरी के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए की गई आगजनी का मामला हो सकता है।

हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल इससे इनकार किया है और कहा है कि सभी संभावित कोणों से मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश