Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

तमिलनाडु विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद विजयभास्कर ने अन्नाद्रमुक भी छोड़ी

चेन्नई, 16 जून (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा की सदस्यता से मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर ने ‘भारी मन’ से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) भी छोड़ दी।

उन्होंने पलानीस्वामी पर गलत निर्णय लेने का आरोप लगाया।

दो पृष्ठ के अपने त्यागपत्र में विजयभास्कर ने उनके साथ सहयोग करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभेच्छुओं के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी के 'गलत' फैसलों की वजह से अन्नाद्रमुक को मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।’’

भाषा राजकुमार प्रशांत

प्रशांत