Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

एमसीडी ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र के ‘ओ जोन’ में निर्माणाधीन इमारतों को ध्वस्त किया

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में यमुना के बाढ़ क्षेत्र के 'ओ जोन' में कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त करने के लिये मंगलवार को अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई यमुना बाढ़ क्षेत्र के ‘ओ जोन’ में अनधिकृत रूप से निर्माणाधीन इमारतों के खिलाफ निगम की ओर से किये जा रहे प्रयासों के तहत की गई।

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''केवल बाढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारतों को ही गिराया जा रहा है।''

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस और नगर निकाय के कर्मचारियों की सहायता से अवैध इमारतों को गिराने की कार्रवाई की गई।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मंगलवार सुबह दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में बाढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए और नवनिर्मित ढांचों को निशाना बनाते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।'

अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप