Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

हैदराबाद में 23 जून को डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर होगा सड़क का नामकरण

हैदराबाद, 16 जून (भाषा) तेलंगाना सरकार अगले सप्ताह यहां एक सड़क का नाम बदलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने वाली है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि यहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ का उद्घाटन 23 जून को होने की उम्मीद है।

तेलंगाना सरकार ने पिछले साल दिसंबर में घोषणा की थी कि हैदराबाद में अमेरिका के महावाणिज्य दूतावास के पास से गुजरने वाली एक सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा जाएगा।

इसके अलावा, सरकार ने हैदराबाद के बाहरी इलाकों को जोड़ने वाले प्रस्तावित ‘रीजनल रिंग रोड’ (आरआरआर) पर बनने वाली एक नयी संपर्क सड़क का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में रखने का फैसला किया है।

सरकार ने यह भी कहा था कि गूगल और गूगल मैप्स के वैश्विक प्रभाव और योगदान को पहचान देने के लिए एक प्रमुख मार्ग का नाम ‘गूगल स्ट्रीट’ रखा जाएगा।

वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हस्तियों और कंपनियों के नाम पर प्रमुख सड़कों का नामकरण करने का यह फैसला रेवंत रेड्डी सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य को नवोन्मेष आधारित विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सुमित शफीक

शफीक