Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

विजय ने विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया, विधानसभा अध्यक्ष ने ‘विजय मॉडल सरकार’ बताया

चेन्नई, 16 जून (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने मंगलवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को “विजय मॉडल सरकार” बताया।

उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विजय सभी जातियों, धर्मों और समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलने की अपनी नीति के माध्यम से तमिलनाडु को “शांति का स्वर्ग” बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रभाकर ने 18 जून से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले नव-निर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ इसे विजय मॉडल सरकार कहूंगा।”

तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय की देखरेख में विधायकों के लिए ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम यहां कलाईवानार अरंगम में शुरू हुआ और यह 17वीं विधानसभा के सभी विधायकों के लिए है।

इस कार्यक्रम का मकसद सदस्यों को विधानसभा की प्रक्रियाओं, विधायी नियमों और सदन के कामकाज के तौर-तरीकों से परिचित कराना है, साथ ही उन्हें विधानसभा में बहस और सवाल-जवाब में प्रभावी ढंग से हिस्सा लेने के लिए तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रभाकर, मंत्री के.ए. सेंगोट्टैयन जैसे वरिष्ठ सदस्यों और अधिकारियों की मौजूदगी में पारंपरिक दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

प्रभाकर ने विधानसभा के ऐतिहासिक महत्व और उसकी गरिमा बनाए रखने में सदस्यों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए पहली बार चुने गए विधायकों को सलाह दी कि वे विधानसभा के पुस्तकालय का इस्तेमाल कर सी.एन. अन्नादुरई, के. कामराज और एम. करुणानिधि जैसे दिग्गज नेताओं की पिछली बहसों व उनके योगदान से सीखें।

भाषा जितेंद्र शफीक

शफीक