Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

झारखंड के गोड्डा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

गोड्डा, 16 जून (भाषा) झारखंड के गोड्डा जिले में पड़ोसियों ने कथित तौर पर बुजुर्ग पर हमला कर उसकी पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसकी पत्नी इस हमले में घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में हुई।

मृतक की पहचान बनियाडीह गांव के निवासी मणिलाल मंडल (65) के रूप में हुई है।

ठाकुर गंगटी थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया, ‘‘पड़ोसियों द्वारा लाठियों से पीटे जाने के बाद उपचार के दौरान अस्पताल में मणिलाल की मौत हो गई। खेत में मवेशी चराने को लेकर उसका पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था। सोमवार रात तीन-चार लोग मणिलाल के घर में घुस आए और उसकी पिटाई की। इस घटना में उसकी पत्नी भी घायल हो गई, जिसका उपचार चल रहा है।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मणिलाल के बेटे पीकू मंडल के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश