Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

बच्चों को नैतिक, सहनशील व संस्कारवान बनाएं शिक्षण संस्थान: बागडे

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा ही ज्ञान का बड़ा आधार है और इसके जरिए भारत को दुनियाभर में श्रेष्ठ बनाने के प्रयास होने चाहिए।

उन्होंने विशिष्ट क्षेत्रों में बच्चों की बौद्धिक क्षमता विकसित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि भारत की प्रतिभा की दुनियाभर में मांग है।

वह यहां एक निजी विश्वविद्यालय में शिक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

बागडे ने विकसित भारत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों में बच्चों को नैतिक, सहनशीलता और संस्कारवान बनाने की आवश्यकता जताई।

आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा से विकास को सही मायने में गति दी जा सकती है और संवाद से सुसंवाद होता है।

राज्यपाल ने कहा कि दुनिया में जब कहीं विश्वविद्यालय नहीं था तब भारत में 19 विश्वविद्यालय थे।

उन्होंने प्राचीन ज्ञान परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि विश्व को शून्य का ज्ञान भारत ने दिया।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब